बारिश का पानी सहेंजे, भूजल स्तर बढ़ाएं
केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया है।
फोटो 8 बीडीएन 15 - जल शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर दिया जोर
- केंद्र सरकार की टीम ने अफसरों को किया प्रेरित जागरण संवाददाता, बदायूं : जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यदि आज भी गंभीर न हुआ गया तो भविष्य में पानी की कमी से होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पानी की कमी की समस्याएं अभी से देखी जा रही हैं, जिसकी वजह से केंद्र सरकार बेहद चितित है और पानी को संचित करने के लिए जल शक्ति अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत वर्षा ऋतु के पानी को एकत्र करके भूजल को बढ़ाया जाएगा। यह सुझाव केंद्र सरकार की टीम में शामिल अधिकारियों ने दिए।
कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में भारत सरकार के संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग रविद्र ने आवास एवं शहरी विकास के निदेशक विनय प्रताप सिंह, डीएम दिनेश कुमार सिंह एवं सीडीओ निशा अनंत सहित अन्य अधिकारियों के साथ जल शक्ति अभियान की बैठक की। कहा कि आज के समय में पानी को घर, कृषि और व्यापार के क्षेत्र में अत्यधिक उपयोग में लाया जाने लगा है। ऐसे में पानी को संचयन करने के विषय में हमें चितित होने की जरूरत है, क्योंकि जल ही जीवन है। घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए वर्षा जल को संरक्षित करना सबसे आसान और बेहतरीन तरीका माना जाता है। इसको करने के लिए कई प्रकार के तरीके हैं। जिनकी मदद से हम रेन वाटर हार्वेस्टिग कर सकते हैं। इन तरीकों में जल को मिट्टी तक पहुंचने (भूजल) से पहले जमा करना जरूरी होता है। वर्षा जल संचयन कोई आधुनिक तकनीक नहीं है यह वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा है परंतु धीरे-धीरे इसमें भी नई टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ता चला जा रहा है ताकि रेन वाटर हार्वेस्टिग आसानी से हो सके।
पौधारोपण देख जताई खुशी
भारत सरकार की टीम में शामिल अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किए पौधरोपण को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने डीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वह भी पौधरोपण करेंगे। डीएम ने उन्हें अवगत कराया कि वह जब आए थे तो वह जगह खाली पड़ी हुई थी। उन्होंने सोचा क्यों न यहां पोधारोपण करके इसको हरा भरा किया जाए। आज यहां हरियाली देखकर उनके मन को शांति मिलती है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप