विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badaun News: संघमित्रा मौर्य के बयान पर गरमाई सूबे की सियासत, BJP सांसद की शिकायत करने DM-SSP के पास पहुंचे सपाई

Published: Thu, 21 Mar 2024 02:05 PM (IST)

Badaun double murder case उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में दिए ...और पढ़ें

संघमित्रा मौर्य के बयान पर गरमाई सूबे की सियासत
संघमित्रा मौर्य के बयान पर गरमाई सूबे की सियासत

जागरण संवाददाता, बदायूं। बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में सांसद डा. संघमित्रा मौर्य के सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बयान देने पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने डीएम और एसएसपी से शिकायत की है। संघमित्रा मौर्य ने कल कहा था कि यह घटना शिवपाल सिंह यादव की साजिश हो सकती है।

संघमित्रा मौर्य ने शिवपाल सिंह यादव के उस बयान का जिक्र किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हम आ गए हैं सब ठीक हो जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि चुनाव आयोग से भी शिकायत करेंगे।

दंगा कराने के लिए जानी जाती है सपा

सांसद संघमित्रा ने कहा था कि समाजवादी पार्टी दंगा कराने के लिए जानी जाती है। उन्होंने जिन शिवपाल को बदायूं का प्रत्याशी बनाया है उन्होंने जिले में आते ही कहा था कि वह आ गए हैं तो सब ठीक हो जाएगा। वह पहले भी दंगे कराते रहे हैं। उनके यहां आने के बाद एक बार फिर बदायूं का माहौल बिगड़ा है। हो सकता है इसमें उनका था हो। पुलिस और प्रशासन को जांच करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 'माहौल बिगाड़ने की साजिश में हो सकता शिवपाल का हाथ', बदायूं में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची संघमित्रा का बड़ा दावा