Move to Jagran APP

Budaun News: बदायूं के मढ़ैया गांव में मूर्ति स्थापना के दौरान चले ईंट पत्थर, आठ गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश के बदायूं के मढ़ैया गांव में बुधवार को मूर्ति स्थापना के दौरान दो पक्षों में व‍िवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। बवाल की सूचना के बाद पहुंची पुल‍िस ने आठ लोगों को गिरफ्तार क‍िया है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Wed, 29 Mar 2023 12:28 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 12:28 PM (IST)
Budaun News: बदायूं के मढ़ैया गांव में मूर्ति स्थापना के दौरान चले ईंट पत्थर, आठ गिरफ्तार
Budaun News: बदायूं के मढ़ैया गांव में मूर्ति स्थापना के दौरान चले ईंट पत्थर

बदायूं, जेएनएन। उघेती थाना क्षेत्र के गांव बढौली सागरपुर की मढ़ैया में ग्राम समाज की भूमि पर स्थित गमा देवी के मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर कई वर्षों से प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच विवाद चला आ रहा था।

loksabha election banner

उस भूमि पर एक पक्ष अपने पिता की मूर्ति लगवाना चाहता था जबकि दूसरा पक्ष उसी स्‍थान पर अपने पिता की मूर्त‍ि लगवाना चाहता है। लंबी बातचीत के बाद बीते सप्ताह तय हुआ कि उस विवादित जमीन पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की जाएगी।

नवरात्र में मूर्ति स्थापना हो गयी। मंगलवार शाम मूर्ति स्थापना की जगह पर धार्मिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन चल रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि पथराव शुरू हो गया।

सूचना पर पुलिस पहुची तो दोनों पक्ष में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों को पकड़ा है। इन सभी को मुचलका पाबंद किये जाने के साथ शांति भंग की कार्रवाई की जाने की तैयारी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.