Move to Jagran APP

बदायूं में तापमान में कमी से मिली गर्मी से राहत, आज बारिश के आसार

जिले में गुरुवार को आसमान में काले बादल छाए। इससे बारिश के आसार बने लेकिन रात में हल्की बरसात हुई। हालांकि इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं शुक्रवार सुबह भी हल्के बादल रहे। जो कि हवा चलने से उड़ गए। फिर पूरे दिन धूप खिली रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 12:28 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 12:28 AM (IST)
बदायूं में तापमान में कमी से मिली गर्मी से राहत, आज बारिश के आसार
बदायूं में तापमान में कमी से मिली गर्मी से राहत, आज बारिश के आसार

बदायूं, जेएनएन : जिले में गुरुवार को आसमान में काले बादल छाए। इससे बारिश के आसार बने, लेकिन रात में हल्की बरसात हुई। हालांकि इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, शुक्रवार सुबह भी हल्के बादल रहे। जो कि, हवा चलने से उड़ गए। फिर पूरे दिन धूप खिली रही। लेकिन, गुरुवार रात हुई बारिश व हवा चलने से तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत रही। शनिवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज गुरुवार को बदला। हल्की बारिश होने से पारा नीचे आया है। रात में बूंदाबांदी की बीच हल्की बारिश भी हुई। माना जा रहा था कि शुक्रवार को अच्छी बरसात हो सकती है। सुबह आसमान में बादल दिख रहे थे, लेकिन नौ बजे तक आसमान साफ हो गया। दिनभर चटख धूप खिली रही, लेकिन पारा कल के मुकाबले एक डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में ज्यादा बरसात भले ही नहीं हुई, लेकिन खरीफ की फसलों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हुई है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है। सप्ताहभर में मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। हल्की बारिश से जहां धान की रोपाई हो चुकी है उन्हें फायदा पहुंचा है। सब्जियों की फसल के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है। इस साल अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों ने धान की खेती करने वाले किसानों से समय से नर्सरी लगाने की सलाह दी। इससे बारिश होने पर उसकी पौध लगाई जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.