Move to Jagran APP

स्थानीय वस्तुओं के उत्पादन से आएगी आत्मनिर्भरता: भवानी सिंह

भाजपा ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ ब्रज एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष भवानी सिंह ने वीडियो काफ्रेंसिग के माध्यम से ऑनलाइन मीटिग की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 11:54 PM (IST)
स्थानीय वस्तुओं के उत्पादन से आएगी आत्मनिर्भरता: भवानी सिंह
स्थानीय वस्तुओं के उत्पादन से आएगी आत्मनिर्भरता: भवानी सिंह

जेएनएन, बदायूं :भाजपा ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ ब्रज एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष भवानी सिंह ने वीडियो काफ्रेंसिग के माध्यम से ऑनलाइन मीटिग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों से घर वापसी करा रही है। उनको हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। प्रत्येक मजदूर को 1000 रुपये धनराशि आवंटित की गई है। किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे गए हैं। क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों को खाद्य सामग्री की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रत्येक जिलों में सैनिटाइजर और पीपीई किट एवं वेटीलेटर की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रधानमंत्री के देश को आत्मनिर्भर बनाने की मंशा का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि भारतवर्ष भी इसी रास्ते पर चलेगा। स्थानीय वस्तुओं का ही उत्पादन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि संपूर्ण जिले में गरीब बेसहारा मजदूरों को भोजन की व्यवस्था की गई तथा मोदी किट का वितरण किया गया। गरीबों के राशन कार्ड बनवाए गए। जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने मंडल स्तर की कार्ययोजना पर चर्चा की। आगामी पंचायत चुनाव एवं शिक्षक चुनाव पर भी प्रकाश डाला। मीटिग में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, आरके शर्मा, कुशाग्र सागर, जिले के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार गुप्ता एडवोकेट, एमपी सिंह राजपूत, रानी सिंह पुंडीर, कौशल शास्त्री, शारदा कांत शर्मा, शारदेंदु पाठक, सुखदेव सिंह राठौर, सोबरन सिंह राजपूत भी शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.