गीता ने सबसे दूर फेंका गोला, कैरम में राजुल अव्वल
ाजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक कीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कैरम प्रतियोगिता में राजुल मिश्रा को पहला आशिया अख्तर को दूसरा राखी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
जागरण संवाददाता, बदायूं : राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक कीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कैरम प्रतियोगिता में राजुल मिश्रा को पहला, आशिया अख्तर को दूसरा, राखी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। भाला फेंक प्रतियोगिता में गीता पहले, सरस्वती दूसरे और श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। महिला एसओ ने छात्राओं को भाला, गोला, चक्का फेंककर नियमों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने बताया कि 9 नवंबर को बैडमिटन, गोला फेंक, चक्का फेंक और शतरंज का फाइनल कराया जाएगा। भाला फेंक प्रतियोगिता में 23 और कैरम में 42 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अंबा प्रसाद गंगवार, डॉ. मनीषा भूषण, डॉ. राजधन, डॉ. भगवान सिंह, डॉ. वंदना, रोहित कुमार, अफसाना खातून, प्रेमराज का विशेष योगदान रहा।