Move to Jagran APP

छैमार गिरोह के सुराग तलाशने पहुंची राजस्थान पुलिस

जागरण संवाददाता बदायूं कुरऊ तिराहे के पास 14 जुलाई को बरेली एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में छैमार गिरोह के सरगना मोबीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह प्रदेश के कई शहरों व अन्य राज्यों में घटनाओं को अंजाम दे चुका था। अब उससे व उसके गिरोह से जुड़ी जानकारी लेने के लिए राजस्थान के भरतपुर की पुलिस शुक्रवार को सदर कोतवाली पहुंची। मोबीन को रिमांड पर लिए जाने की तैयारी की जा रही। उसी के गिरोह ने प्रयागराज में भी हत्याकांड को अंजाम दिया था। वहां की पुलिस ने भी यहां संपर्क कर सूचनाएं साझा कीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 12:36 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 12:36 AM (IST)
छैमार गिरोह के सुराग तलाशने पहुंची राजस्थान पुलिस
छैमार गिरोह के सुराग तलाशने पहुंची राजस्थान पुलिस

जागरण संवाददाता, बदायूं : कुरऊ तिराहे के पास 14 जुलाई को बरेली एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में छैमार गिरोह के सरगना मोबीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह प्रदेश के कई शहरों व अन्य राज्यों में घटनाओं को अंजाम दे चुका था। अब उससे व उसके गिरोह से जुड़ी जानकारी लेने के लिए राजस्थान के भरतपुर की पुलिस शुक्रवार को सदर कोतवाली पहुंची। मोबीन को रिमांड पर लिए जाने की तैयारी की जा रही। उसी के गिरोह ने प्रयागराज में भी हत्याकांड को अंजाम दिया था। वहां की पुलिस ने भी यहां संपर्क कर सूचनाएं साझा कीं।

loksabha election banner

काफी समय पहले घुमंतू मोबीन ने वजीरगंज के कस्बा सैदपुर में डेरा लगा लिया था। यही से छैमार गिरोह का संचालन करने लगा। उसके परिवार के कई सदस्य इसमें शामिल हैं। कई डकैती, लूट में नाम सामने आने के बाद उप्र की फर्रुखाबाद पुलिस ने 50 हजार, राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने दस और उत्तराखंड पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है।

शुक्रवार को राजस्थान के भरतपुर जिले की पुलिस यहां पहुंची। सदर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने छैमार गिरोह के बारे में जानकारी ली। मोबीन से क्या-क्या जानकारियां मिलीं और उसके फरार साथियों की क्राइम हिस्ट्री क्या है, इस बाबत जानकारियां जुटाई। सदर कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि छैमार गिरोह के सरगना मोबीन के बारे में जानकारी जुटाने के लिए भरतपुर की पुलिस यहां आई है। प्रयागराज पुलिस ने भी संपर्क किया है।

--------

प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों से बेखबर पुलिस

जागरण संवाददाता, रामपुर: छैमार गिरोह ने दो जुलाई की रात को प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के विमलेश पांडेय, उनके बेटे व दो बेटियों की हत्या की थी। साथ ही विमलेश की पत्नी को भी मरणासन्न कर दिया था। प्रयागराज पुलिस ने गिरोह के सदस्य शारिक, शाहरूख, डाबर, वारिश और फरहान को गिरफ्तार किया है। जोकि रामपुर के थाना पटवाई के भुड़िया गांव के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि पटवाई पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि जानकारी कराई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.