Move to Jagran APP

श्रद्धालुओं के हाथ होंगे सैनिटाइज, चेक होगी पल्स

जेएनएन बदायूं लंबी इंतजार के आठ जून से सभी मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। शनिवार को ज्

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:10 AM (IST)
श्रद्धालुओं के हाथ होंगे सैनिटाइज, चेक होगी पल्स
श्रद्धालुओं के हाथ होंगे सैनिटाइज, चेक होगी पल्स

जेएनएन, बदायूं : लंबी इंतजार के आठ जून से सभी मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। शनिवार को ज्यादातर मंदिरों में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के आधार पर तैयारी पूरी की गई। मंदिर के बाहर गोल घेरे बनाए गए। श्री सहस्त्रधाम गौरी शंकर देवालय के कपाट खुलने के बाद सर्वप्रथम राज्यमंत्री कोरोना महामारी की आपदा दूर करने के लिए भारत के एकमात्र रसलिग पर रुद्राभिषेक करेंगे।

loksabha election banner

मंदिरों के बाहर थर्मल स्क्रीनिग होगी, ऑटोमीटर से पल्स नापी जाएगी। श्रद्धालु गोल घेरे में होते हुए ही मंदिर में प्रवेश करेंगे। मंदिर में एक बार में पांच श्रद्धालु ही प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी श्रद्धालु रेलिग को नहीं छुएगा और न ही मंदिरों के घंटों को बजाएगा। पूजा से पहले हर श्रद्धालु के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। श्री सहस्त्रधाम गौरी शंकर देवालय का समय परिवर्तित किया गया है। सुबह 7 बजे से खुलकर मंदिर के कपाट 11 बजे बंद होंगे। पहले सुबह 5 बजे मंदिर खोले जाते थे और 12 बजे कपाट बंद किए जाते थे। शाम को 5 बजे फिर से कपाट खोलने के बाद 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे। वर्जन..

नियमानुसार ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। गोल घेरे से होते हुए मंदिरों में जाएंगे। हाथों को सैनिटाइज करने के अलावा पल्स भी चेक होगी। राज्यमंत्री सपरिवार रसलिग पर रुद्राभिषेक करेंगे। मंदिर के समय में बदलाव किया गया है।

- मयूर वैश्य, प्रबंधक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.