Move to Jagran APP

मिशन 2019 में जुटें भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत की योगी सरकार बनी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 12:00 AM (IST)
मिशन 2019 में जुटें भाजपा कार्यकर्ता
मिशन 2019 में जुटें भाजपा कार्यकर्ता

बदायूं : भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत की योगी सरकार बनी। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब मिशन 2019 में जुट जाएं और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। वह कृष्णा लॉन में आयोजित सहकारिता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सहकारिता के चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसी की बदौलत बदायूं में विजय पताका फहराया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाई और 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाई है। ठीक इसी प्रकार से संगठन को आगे बढ़ाते रहें और 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि तीन माह में प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन का काम सौंप दिया जाएगा, बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का जिले में पहली बार आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि जिले के कार्यकर्ता बहुत ही मेहनती और लगनशील हैं जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने जनपद में इतिहास बनाने का काम किया है। 6 विधानसभा सीटों में 5 विधानसभा सीटें जीती हैं और सहकारिता के चुनाव में भी इतिहास रच दिया है। लोकसभा के चुनाव में भी मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आज आगे बढ़ रहा है दुनिया पूरी दुनिया ने मोदी जी को लोहा माना है। उनका सपना है कि 2022 तक प्रत्येक किसान की आमदनी दोगुनी होगी। विधायक आरके शर्मा, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा डीपी भारती नेकपाल ¨सह कश्यप आदि ने संबोधित किया।

संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व कछला, उझानी, सदर विधायक के आवास पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में डीसीबी चैयरमैन उमेश राठौर, डीसीडीएफ चैयरमैन र¨वद्र पाल ¨सह, अर्बन को-आपरेटिव बैक की चैयरमैन रेखा शाक्य, उपभोक्ता चेयरमैन प्रभात राजपूत क्रय विक्रय बदायूं सभापति आरएस पाल, क्रय विक्रय उझानी सभापति किशन शर्मा, क्रय विक्रय वजीरगंज सभापति ओम शरण वाष्र्णेय सहित सभी डायरेक्टर एवं जनपद की सभी सभापतियों के सभापति उप सभापति व संघ के सभापति का स्वागत किया गया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चैयरमैन दीपमाला गोयल, आकाश वर्मा, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष हर प्रसाद पटेल, विनय कुमार ¨सह एडवोकेट, अजीत वैश्य, सुखदेव राठौर, सुभाष गुप्ता, भेष पटेल, अशोक भारती, राणा प्रताप ¨सह, शारदाकांत शर्मा, शारदेन्दु पाठक, राजेश्वर पटेल, धीरज सक्सेना, सीमा राठौर, अंकित मौर्य, आशीष शाक्य, मुनीश अग्रवाल, विश्वजीत गुप्ता, दुर्गेश वाष्र्णेय रामवीर ¨सह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.