विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budaun News: रुहेलखंड के मिनी कुंभ की तैयारी पूरी, सजनें लगी दुकानें; महिलाओं के लिए होगी ये सुविधा

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 18 Nov 2023 02:28 PM (IST)

Budaun रुहेलखंड के मिनी कुंभ में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी आरंभ कर दी है। जिला ...और पढ़ें

रुहेलखंड के मिनी कुंभ की तैयारी पूरी
रुहेलखंड के मिनी कुंभ की तैयारी पूरी

जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा तट पर कासगंज की सीमा में रुहेलखंड के मिनी कुंभ में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी आरंभ कर दी है। जिला पंचायत प्रशासन ने दुकानों के आवंटन का भी ठेका आवंटित किया है। इसका फायदा यह हुआ है कि मेले की दुकानों के आवंटन से जो आय 13 लाख रुपये हुआ करती थी, अब बढ़कर 33.51 लाख रुपये पहुंच गई है।

मेले का माहौल धार्मिक बनाए रखने के लिए परिसर में बड़े स्क्रीन पर चौबीस घंटे रामायण का प्रसारण करवाने की तैयारी की जा रही है। दुकानदारों के साथ अब प्रवासियों ने भी जगह घेरनी आरंभ कर दी है। शुक्रवार को डीएम और एसएसपी ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत के इंजीनियरों ने ठेकेदारों के साथ आयोजन स्थल को माहौल बना दिया है। दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं।

डेरा डाले हुए हैं अधिकारी

20 नवंबर को झंडी पूजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दिन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत के अधिकारी तो मेले में डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार को डीएम और एसएसपी पहुंचे। साथ में सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसपी सिटी नगर एके श्रीवास्ताव, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र कुमार दुबे भी साथ रहे। मेला ककोड़ा का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

चार दिसंबर तक चलेगा मेला

मेला 20 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। तीन दिवसीय विशेष मेला 26 से 28 नवंबर के मध्य रहेगा, साथ ही विशेष स्नान कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को होगा। मेले का उद्घाटन 26 नवंबर को होगा। शुक्रवार को डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने मेला ककोड़ा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। डीएम ने मेले क्षेत्र का भ्रमण किया। गंगा तट पर मुख्य घाट पर स्नान व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्य घाट पर प्रकाश व्यवस्था, वाच टावर, बैरिकेडिंग, पुलिस फोर्स तैनात करने आदि व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

महिलाओं के लिए हो स्पेशल सुविधा

डीएम ने महिलाओं के स्नान एवं चेंजिंग रूम, शौचालय, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंपे गए सभी दायित्व गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं। कहीं पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समस्त कार्यां को समय से पूर्ण कर लिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।