प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक पर रिपोर्ट के आदेश
सिलहरी : विकासखंड सलारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुनार में शासन द्वारा कराए विकास कार्यों, आवास, शौ
सिलहरी : विकासखंड सलारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुनार में शासन द्वारा कराए विकास कार्यों, आवास, शौचालय, मनरेगा आदि कार्यो में धांधली की गई। शिकायत गांव के ग्रामीणों ने की तो अवर अभियंता, तकनीकी सहायक की तीन समिति तीन सदस्य समिति गठन कर जांच कराई गई। जांच के बाद समिति के सदस्यों ने ग्राम प्रधान संतोष कुमारी पत्नी रामवीर, ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार शर्मा, रोजगार सेवक रावेंद्र से अभिलेखों का रिकॉर्ड मांगा तो उन्होंने टालमटोल कर दिया। गांव का रिकॉर्ड नहीं दे पाए। खंड विकास अधिकारी राम सागर यादव ने बताया कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को लिखित नोटिस देकर अभिलेखों का रिकॉर्ड मांगा लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव ने रिकॉर्ड नहीं दिया। इससे प्रतीत होता है कि वह अभिलेखों में छेड़छाड़ करने की फिराक में हैं। खंड विकास अधिकारी ने बताया ग्राम पंचायत सचिव अपनी लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया था और पुन: बहाल होकर आ गया है, लेकिन वह उक्त ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड नहीं दे पा रहा है। जिसके लिए ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।