Move to Jagran APP

उमस से हो रही परेशानी, राहगीरों को पानी मयस्सर नहीं

जेएनएन बदायूं तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को तापमान 39 डिग्री रहा लेकिन तपिश का

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 06:08 AM (IST)
उमस से हो रही परेशानी, राहगीरों को पानी मयस्सर नहीं
उमस से हो रही परेशानी, राहगीरों को पानी मयस्सर नहीं

जेएनएन, बदायूं : तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को तापमान 39 डिग्री रहा लेकिन तपिश का आभास इससे कहीं ज्यादा था। गर्मी बढ़ने के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से राहगीरों को पेयजल की सुविधा से महरुम रखा जा रहा है। प्यास लगने पर राहगीरों के लिए पीने का पानी तक मयस्सर नहीं होता। नगर पालिका से बार-बार मांग होने के बाद भी लोग सुविधा से दूर हैं। या तो प्यासे रहते हैं या दुकानों से पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

शहर के आरओ और सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। मुख्य स्थानों पर लगवाए गए हैंडपंप देखरेख के अभाव में पानी नहीं दे रहे तो कई जगहों पर हैंडपंप उखाड़ दिए गए। पुलिस लाइन से लेकर रोडवेज डिपो चौराहा की ओर जाने पर बदायूं क्लब गेट का आरओ खराब है तो उससे थोड़ा सा आगे बढ़ने पर प्राइवेट बस स्टैंड पर एक जगह लगा आरओ और हैंडपंप खराब होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर चार बजे आसमान में बादल छाने पर बारिश की आस जगी लेकिन हवाएं बादलों को उड़ाकर ले गईं। जिसके चलते निराशा हुई। गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा जरुरत पानी की होती है। गर्म हवाओं में मजबूरी में घर से बाहर निकले लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा।

- बुंदू खां एक तरफ लोग कोरोना महामारी को लेकर परेशान हैं। ज्यादा जरुरी होने पर ही घर से निकल रहे हैं तो दूसरी ओर रास्ता चलना दुश्वार हो जाता है।

- जीएस राठौर नगर पालिका को इस ओर विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए। हर कोई दुकान से पानी खरीदकर तो नहीं पी सकता। हैंडपंप को रीबोर कराने की आवश्यकता है।

- दिलीप जोशी लू के दिनों में युवा तो मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल जाएंगे लेकिन बुजुर्गों के सामने ज्यादा समस्या है। बारिश न होने पर गर्मी में पेयजल व्यवस्था में सुधार हो।

- गजेंद्र प्रताप सिंह

गर्मी में बिजली से लोग परेशान

संस, बिसौली : ज्यों-ज्यों गर्मी बड़ी, बिजली भी नखरे दिखाने लगी है। सुबह छह बजे गुल होने के बाद दोपहर में दो घंटे गायब होना आम बात है। इतना ही नहीं शाम होते ही आंखमिचौनी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही देर रात भी कटौती की जा रही है। नगर में तार टूटना तो आम बात है। जर्जर लाइन टूटने से एक दो घंटे बिजली जाना आए दिन की बात है। व्यापारी नेता राजाबाबू वाष्र्णेय ने कहा कि नगर में तार टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.