Move to Jagran APP

ओवरलोडिंग और सड़क किनारे की झाड़ियां बनती दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण

सड़क दुर्घटना बड़ी परेशानियों में से एक है। कभी ओवरटेक करने फिटनेस न होने तेज रफ्तार ओवरलोडेड वाहन जुगाड़ वाहन गलत पार्किंग आदि की वजह से सड़क दुर्घटना होती है तो कभी नशा अंधे मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 01:12 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 01:12 AM (IST)
ओवरलोडिंग और सड़क किनारे की झाड़ियां बनती दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण
ओवरलोडिंग और सड़क किनारे की झाड़ियां बनती दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण

जेएनएन, बदायूं : सड़क दुर्घटना बड़ी परेशानियों में से एक है। कभी ओवरटेक करने, फिटनेस न होने, तेज रफ्तार, ओवरलोडेड वाहन, जुगाड़ वाहन, गलत पार्किंग आदि की वजह से सड़क दुर्घटना होती है तो कभी नशा, अंधे मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

loksabha election banner

सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं सड़क किनारे की झाड़ियों से हो रही हैं। मुख्य मार्ग से निकलने वाले मार्गों से वाहन आने पर चालक को झाड़ियों की वजह से वाहन दिखाई नहीं देते हैं। इस्लामनगर में यह समस्या गंभीर हो चुकी थी। पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने मार्ग में अवरोधक बन रही झाड़ियों को कटवाया था। मुख्य मार्गों के अलावा संपर्क मार्गों पर भी हादसे होने लगे हैं। अब कोहरा का प्रकोप शुरू हो रहा है तो हादसे और बढ़ने की आशंका रहेगी। मार्गों पर सफेद पट्टी अनिवार्य रूप से बनवाई जानी चाहिए। सबसे अहम बात यह है कि यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन हो, तभी हादसों को रोका जा सकता है। गलत दिशा में चलने वाले वाहन खतरनाक

फोटो 24 बीडीएन 12

सड़क पर चलते समय लोग अपनी सहूलियत देखते हुए गलत दिशा में भी वाहन चलाते हैं। ऐसे लोग स्वयं तो चोटिल होते हैं और दूसरों को भी घायल कर देते हैं। लोग अगर अपनी साइड पर चलें तो निश्चित रूप से सुधार होगा। खतरा बन रहे सड़क के गड्ढे

फोटो 24 बीडीएन 13

सड़क के गड्ढों से आवागमन प्रभावित होता है। गति तो धीमी रहती है लेकिन गड्ढा बचाने के चक्कर में वाहन साइड में चले जाते हैं और पीछे से तेज गति से आने वाले वाहनों से टकरा जाते हैं। एक तो जुगाड़ वाहन, ऊपर से ओवरलोडिग

फोटो 24 बीडीएन 14

ओवरलोडिग दुर्घटनाओं का एक और बड़ा कारण है। ऊपर से अगर जुगाड़ वाहन हो तो स्थिति और ज्यादा भयावह बन जाती है। वाहनों में क्षमता से अधिक लोड होने पर कई बार यह अनियंत्रित होकर वाहन पलट जाते हैं। आसपास के वाहनों को चपेट में ले लेते हैं। जुगाड़ वाहनों के खिलाफ कभी कार्रवाई तक नहीं होती। ओवरटेक करना दुर्घटना को दावत फोटो 24 बीडीएन 15

वाहनों को ओवरटेक करना दुर्घटनाओं का दावत देने जैसा है। राजमार्गों पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे वाहनों के पीछे चल रहे वाहन अपनी स्पीड कम नहीं करते हैं। बड़े वाहनों को एकदम ब्रेक लगाना पड़ता है और पीछे से आने वाले वाहन उन बड़े वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। अगर गति निर्धारित करके चलें दुर्घटना से बचा जा सकता है। चौराहे पर ही सवारियां भर रहे वाहन

फोटो 24 बीडीएन 16

नियमानुसार चौराहे पर वाहनों को खड़ा नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी वाहन सवारियां भरते हैं। बसों से लेकर ई-रिक्शा तक चौराहे पर खड़ा करके सवारियों का इंतजार करते हैं। जाम की स्थिति होने पर उन्हें भगाया जाता है। वर्जन ::

फोटो 24 बीडीएन 21

मुख्य मार्ग से गुजरने वाले रास्ते से आने वाले वाहन चालकों को झाड़ी होने से दूसरे वाहन नहीं दिख पाते और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कोहरे की वजह से पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सफेद पट्टी बनवाने के लिए लिखा है।

- सुहैल अहमद, एआरटीओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.