चार घंटे में 63 वारंटी गिरफ्तार
बदायूं : लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने में पुलिस ने रिकार्ड कायम कर दिया। महज चार घंटे
बदायूं : लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने में पुलिस ने रिकार्ड कायम कर दिया। महज चार घंटे के अभियान में अलग-अलग ठिकानों से पुलिस ने 63 वारंटी गिरफ्तार कर लिए। पुलिस की अब तक यह रिकार्ड तोड़ पहली कार्रवाई है।
एसएसपी अशोक कुमार ने वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार की रात विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए। सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश थे कि वह रात के 12 बजे से सुबह चार बजे तक अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करेंगे। एसएसपी की सख्ती के बाद पुलिस जब वारंटियों की तलाश में निकली तो ताबड़तोड़ दबिशें देकर एक के बाद एक 63 वारंटी गिरफ्तार कर लिए गए। सबसे ज्यादा सिविलि लाइंस पुलिस ने 12 वारंटी गिरफ्तार किए। वारंटियों के खिलाफ चले अभियान से आपराधिक प्रवृति के लोगों के होश उड़ गए। वह भी अपने-अपने घरों से भाग निकले। एक साथ हर गांव में इतनी संख्या में पुलिस देखकर हड़कंप मचा रहा। एसएसपी के मुताबिक यह पहली कार्रवाई है जिसमें चार घंटे के अंदर 63 वारंटियों को पकड़ा गया है।
------------