ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन
जेएनएन बिसौली (बदायूं) नगर में एक काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन संस्था अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र
जेएनएन, बिसौली (बदायूं): नगर में एक काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन संस्था अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु द्वारा किया गया। अध्यक्षता डॉ. उषा कनक पाठक कनक मिर्जापुर ने की। मुख्य अतिथि सुग्रीव वाष्र्णेय अमन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. स्मिता मिश्रा गुरुग्राम हरियाणा व सुरेंद्र शर्मा सागर श्योपुर मध्य प्रदेश रहे। संचालन दीपक गोस्वामी चिराग ने किया। व्यंग्य कवि त्यागी अशोका कृष्णम ने सुनाया कि अमेरिका की बातें चीन की बातें, कोरोना की बातें वैक्सीन की बातें। सारिका अग्रवाल नेपाल ने कहा कि प्यार के कायल तो हम हैं पर व़फा भी चाहिए, याद धुंधली हो मगर ये दिल सफा भी चाहिए। डॉ. उषा कनक पाठक कनक ने गाया कि जिस दीपक को ढूंढ रही थी अनायास वह मिला मार्ग में, भग्न तंत्रियां एक साथ ही बजने लगीं मधुर राग में। डॉ. स्मिता मिश्रा ने कहा कि भाग रहा है मन रोके रुकता नहीं, असंख्य विचार उमड़ रहे मन में। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा सागर, डॉ. सुधांशु, दीपक गोस्वामी चिराग, अतुल शर्मा, विजय कुमार सक्सेना, पंकज आसफपुरी, पिकेश चौहान तपन, सुग्रीव अमन, प्रवीण अग्रवाल नादान, सुख पाल सिंह गौर आदि काव्य पाठ किया। संस्थाध्यक्ष डॉ. सुधांशु ने सभी का आभार किया।