दो पक्षों में मारपीट, फायरिग, गोली लगने से एक घायल
गांव सेहा में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिग हुई। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं तो एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
जेएनएन, उसावां : गांव सेहा में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिग हुई। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं तो एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोली लगने से घायल युवक की ओर से अभी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है।
गुरुवार को सेहा के जसवंत यादव ने अपने खेत की जोताई करने को राजवीर के बोए हुए खेत से ट्रैक्टर निकाला। देर शाम राजवीर को जानकारी हुई तो वह जसवंत के घर पहुंचा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। विवाद ज्यादा बढ़ा तो दोनों के स्वजन आमने-सामने आ गए। फिर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसी दौरान फायरिग हुई तो एक गोली जसवंत के हाथ में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मारपीट में राजवीर पक्ष के सर्वेद्र और आर्येंद्र भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। राजवीर पक्ष से जसवंत पक्ष के दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन दूसरे पक्ष से अभी तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। वर्जन ..
मारपीट हुई है। फायरिग की बात गलत है। गोली संदिग्ध परिस्थितियों में लगी है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।
- प्रमोद कुमार, एसओ उसावां