खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत
बिसौली : खाना बनाते समय लगी आग में एक विवाहिता झुलस गई। इलाज के दौरान महिला ने बरेली में दम तोड़ दिया
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 02:52 AM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 02:52 AM (IST)
बिसौली : खाना बनाते समय लगी आग में एक विवाहिता झुलस गई। इलाज के दौरान महिला ने बरेली में दम तोड़ दिया। तहसीलदार ने मृत्यु से पहले बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतका के चार साल का मासूम बेटा है। नगर में दबतोरी रोड पर दुष्यंत वाष्र्णेय का परिवार रहता है। रविवार को दुष्यंत की पत्नी प्रियंका खाना बना रही थी। खाना बनाते समय कपड़ों ने आग पकड़ ली। प्रियंका 70 प्रतिशत जल गई। स्थानीय अस्पताल में इलाज हुआ। लेकिन स्थिति नाजुक होने पर प्रियंका को बरेली रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। नगर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान तहसीलदार संजय कुमार ने बयान दर्ज किए। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में कोई सूचना नहीं दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें