हॉटस्पॉट एरिया का अफसरों ने लिया जायजा
शहर के हॉटस्पॉट एरिया का प्रशासनिक अफसरों ने जायजा लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 12:20 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 06:08 AM (IST)
जेएनएन, बदायूं : शहर के हॉटस्पॉट एरिया का प्रशासनिक अफसरों ने जायजा लिया। इस इलाके में सफाई और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए।
सोमवार को शहर के हॉटस्पॉट में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने वहां पर व्यवस्थाओं को देखा तो नगर पालिका के कर्मचारियों को वहां विशेष सफाई अभियान के निर्देश दिए। किसी स्थान पर होम डिलीवरी के नाम पर कोई ओवररेट वस्तुएं तो नहीं बेच रहा है। इस पर भी ध्यान दिया। फिर चौराहों पर बगैर मास्क के घूम रहे लोगों की धरपकड़ कर उनसे जुर्माना वसूला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें