विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौशाना में फैला बुखार, युवक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 23 May 2018 12:43 AM (IST)

सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नौशाना में संक्रमक बीमारी बुखार ने पांव पसार लिये हैं। इससे लोग भयभीत हैं।

नौशाना में फैला बुखार, युवक की मौत
नौशाना में फैला बुखार, युवक की मौत

सिलहरी : सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नौशाना में संक्रमक बीमारी बुखार ने पांव पसार लिये हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। क्योंकि, बुखार की वजह से एक युवक की मौत हो गई और कई लोग इसकी चपेट में हैं। यह कैसा बुखार है, कैसे लोग बीमार हो रहे हैं, कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, बुखार फैलने के बाद नजदीकी सीएचसी से जांच करने कोई टीम नहीं आई। इससे ग्रामीणों में रोष है।

बताते हैं कि करीब आठ दिन से गांव में बीमारी अपना प्रकोप दिखा रही है। संक्रामक बीमारियों के चलते अब तक करीब 15 लोग चपेट में आ चुके हैं। तीन दिन पहले गांव निवासी 40 वर्षीय धनेंद्र को बुखार आया तो परिवार वाले उसका इलाज करा रहे थे। मंगलवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गांव वालों ने बताया कि कई बार सीएचसी बिनावर पर शिकायत की गई, लेकिन सीएचसी से मरीजों को देखने के लिए कोई भी टीम गांव तक नहीं पहुंची। बुखार से युवक की मौत के बाद गांव में बीमारी को लेकर दहशत बनी हुई है। वर्जन

- गांव से कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर गांव में बीमार लोगों का इलाज कराया जाएगा।

ख्यालीराम राठौर, प्रभारी सीएचसी, घटपुरी