Move to Jagran APP

गर्मी में सूख रहे हलक, पेयजल के नहीं इंतजाम

जेएनएन बदायूं गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से ही तेज धूप हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 12:28 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 06:12 AM (IST)
गर्मी में सूख रहे हलक, पेयजल के नहीं इंतजाम
गर्मी में सूख रहे हलक, पेयजल के नहीं इंतजाम

जेएनएन, बदायूं : गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से ही तेज धूप हो रही है। दोपहर तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। तपिश के चलते हलक सूख रहे हैं लेकिन शहर में पेयजल के इंतजाम नहीं हैं। जगह-जगह लगाए गए आरओ खराब पड़े हैं और हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। डिपो चौराहा हो या रेलवे स्टेशन। राहगीरों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

loksabha election banner

सुबह से ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ज्यादा जरूरत होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को भी तमाम लोग छाता लगाए शहर की सड़कों पर दिखाई दिए। सूरज की गर्मी से झुलस रहे बदन के बाद प्यास लग रही है। राहगीर रास्ते पर पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। शहर के मुख्य स्थान डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास हैंडपंप टूटा है। यहां स्टैंड से टेंपो पर बैठने आने वालों को प्यासे ही जाना पड़ता है। यही हाल डिपो चौराहे पर सरकारी हैंडपंप का है। वहां हैंडपंप टूटा है, जिसके आसपास कूड़े का ढेर लगा रहता है। बदायूं क्लब के सामने आरओ सिस्टम खराब पड़ा है लेकिन जिम्मेदारों ने सही कराने की सुध नहीं ली। बीएसए कार्यालय के गेट पर लगा हैंडपंप जमीन में धंस चुका है। रेलवे स्टेशन के पास भी सरकारी हैंडपंप टूट चुका है। जगह-जगह हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शहर में जितने हैंडपंप खराब हैं उन्हें सही करवाने के निर्देश दिए हैं। जो हैंडपंप रिबोर कराए जाने हैं उसके लिए जल निगम को लिखा गया है। नगर पालिका की पेय जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

दीपमाला गोयल, चेयरमैन नगर पालिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.