बदायूं की अवाम ही मेरा परिवार : शेरवानी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इ़कबाल शेरवानी ने अपने कैंप कार्यालय पर बदायूं बिल्सी बिसौली विधानसभा क्षेत्र व पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सहसवान हाजी नूरुद्दीन के कैंप कार्यालय पर सहसवान व गुन्नौर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
जासं, बदायूं : पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इ़कबाल शेरवानी ने अपने कैंप कार्यालय पर बदायूं, बिल्सी, बिसौली विधानसभा क्षेत्र व पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सहसवान हाजी नूरुद्दीन के कैंप कार्यालय पर सहसवान व गुन्नौर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा, बदायूं की अवाम मेरा परिवार है। यहां के लोगों की खिदमत करता रहा हूं और हमेशा करता रहूंगा। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा आज जिस तरह प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल है, इसके खिलाफ हम मिलकर मजबूती से संघर्ष कर अवाम की लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा, प्रदेश में बढ़ते अपराध की पुष्टि सर्वोच्च न्यायालय ने भी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य योगेंद्र सिंह तोमर, मुन्ना लाल सागर, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाठक, पूर्व प्रदेश सचिव सैयद आजम अली, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पीयूष रंजन यादव, हाजी नूरुद्दीन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष साजिद अली ने भी विचार व्यक्त किए।