नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पास
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 06:22 AM (IST)
सैदपुर : नगर पंचायत की बोर्ड मीटिग में कई प्रस्ताव पास हुए। शनिवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत कई प्रस्तावों पर विचार कर सर्वसम्मति से पारित हो गए। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष आयशा विकार खान व अधिशासी अधिकारी शिव लाल राम की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस से पहले लिपिक नितिन कुमार ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसमें नगर में साफ सफाई के संबंध में विचार, नगर मे खराब पेयजल को सुधार ने के लिए पाइप लाइन डाले जाने पर विचार, ठेके के माध्यम से लगे कर्मचारियों को उनकी योग्यता के आधार पर कार्य पर लगाये जाने पर विचार, समस्त तालाबों के सौंदर्यीकरण करने पर विचार, क्रबिस्तान के गेट बनाने पर विचार, निर्माण कार्य पर विचार के साथ सड़कों के निर्माण को लेकर विचार प्रस्तुत किए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें