Move to Jagran APP

महिलाओं की सुरक्षा के लिए है मिशन शक्ति अभियान

बालिका व महिलाओं को जागरूक करने को चल रहे मिशन शक्ति अभियान में जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने गांव सिलहरी व बिलहत और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत गोतरा पट्टी में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। सांसद डा. संघमित्रा ने कछला में गंगा आरती की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:01 AM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा के लिए है मिशन शक्ति अभियान
महिलाओं की सुरक्षा के लिए है मिशन शक्ति अभियान

जेएनएन, बदायूं : बालिका व महिलाओं को जागरूक करने को चल रहे मिशन शक्ति अभियान में जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने गांव सिलहरी व बिलहत और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत गोतरा पट्टी में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। सांसद डा. संघमित्रा ने कछला में गंगा आरती की।

loksabha election banner

राज्यमंत्री ने गांव सिलहरी व बिलहत में उपकेंद्रों के उद्घाटन पर कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है। बेटी व महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वाबलंबन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विकास भवन सभागार में अनुसूचित जाति एवं विकास निगम की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीनें व चेक दिए। गांव सिसौरा में सब सेंटर का उद्घाटन हुआ। समूह की महिलाओं को चाबी सौंपी। डीआइओएस राममूरत व बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने महिला सुरक्षा के लिए बने कानून व आत्मरक्षा को लेकर जागरूक किया। राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कन्या भ्रूण हत्या विषय पर वेबीनार हुआ। मदर ऐथीना स्कूल, संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ, जीटीआइ आदि में जागरूकता कार्यक्रम हुए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने महिला श्रमिकों का पंजीकरण कराया।

संसू, उझानी : बांके बिहारी कंन्या पीजी महाविद्यालय में साइबर अपराध व सुरक्षा विषय पर वेबीनार हुआ। विधि विशेषज्ञ डा. अरुण प्रकाश ने कहा कि सोशल मीडिया पर साइबर अपराध आम समस्या हो गई है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, ओटीपी नंबर अनजान व्यक्ति से शेयर नहीं करना चाहिए। डा. शरद अरोरा, डा. नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। जब चुनरी ओढ़कर एडीओ ने लगाया ठुमका

संसू, इस्लामनगर : गांव नगला वाराह में मिशन शक्ति में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सुधीर कुमार महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे थे। खुशी में महिलाएं ढोलक बजा रही थीं। इस पर एडीओ भी उत्साहित हो गए और चुनरी ओढ़कर ठुमका लगाने लगे। मंच पर उनका ठुमकना चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर नत्थू सिंह यादव, विमल कुमार, वुधपाल सिंह, ठाकुर विपिन सिंह, मोहित शर्मा, पूनम यादव, मंजू यादव, सविता यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.