Move to Jagran APP

Budaun से लापता हुए नाबालिग लड़के, दिल्ली के मैरिज हाल में कर रहे थे मजदूरी; पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

Budaun News वजीरगंज से तीन दिन पहले लापता हुए दो नाबालिग लड़के दिल्ली के एक मैरिज हाल में मजदूरी करते मिले। पुलिस दोनों को बरामद कर थाना वजीरगंज ले आई और स्वजनों को सौप दिया। दोनों खुद ही घर से भाग कर गए थे।

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Sat, 03 Dec 2022 03:24 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 03:24 PM (IST)
Budaun से लापता हुए नाबालिग लड़के, दिल्ली के मैरिज हाल में कर रहे थे मजदूरी; पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Budaun से लापता हुए दो नाबालिग लड़के, दिल्ली के मैरिज हाल में कर रहे थे मजदूरी : जागरण

बदायूं, जागरण संवाददाता: बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र के मुहल्ला बनिया वार्ड छह निवासी सोनू सिंह का 12 वर्षीय बेटा अजय उर्फ मनु और प्रेमपाल सिंह का 14 वार्षीय बेटा रोहित उर्फ काले बुधवार दोपहर बाद से दोनों लापता थे। स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद दोनों की तालश शुरू की गई।

loksabha election banner

पुलिस ने दोनों बालकों के संपर्क में रहने वाले दोस्तों से पूछताछ की। इसी दौरान एक दोस्त के नंबर पर रोहित का कॉल आ गया। जिसे ट्रेस करने पर पता चला कि वह नंबर दिल्ली का है। इस पर पुलिस ने उस नंबर से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह मैरिज हाल में स्टाल लगाता है। इस लड़के को मजदूरों के ठेकेदार ने यहां काम पर लगाया है। उसकी मदद से पता लेकर पुलिस दिल्ली पहुंची और पहले रोहित को फिर अजय को तलाश किया।

दोनों को मजदूरों के ठेकेदार ने मैरिज हाल में शादी में काम करने के काम में लगा दिया था। दोनों खुद ही घर से भाग कर गए थे। पुलिस दोनों को बरामद कर थाना वजीरगंज ले आई।

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों बालक पैसा कमाने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे। लेकिन दिल्ली में वह गलत हाथों में पड़ गए थे। मजदूरों का ठेकेदार दोनों को ले गया था और बिना खाना पीना खिलाए काम करा रहा था। दोनों बालकों को बरामद कर ले आए हैं, उन्हें स्वजन को सौंप दिया गया है।

मैरिज हाल में कर रहे थे मजदूरी

पुलिस ने दोनों बालकों के संपर्क में रहने वाले दोस्तों से पूछताछ की। इसी दौरान एक दोस्त के नंबर पर रोहित का कॉल आ गया। जिसे ट्रेस करने पर पता चला कि वह नंबर दिल्ली का है। इस पर पुलिस ने उस नंबर से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह मैरिज हाल में स्टाल लगाता है। इस लड़के को मजदूरों के ठेकेदार ने यहां काम पर लगाया है। उसकी मदद से पता लेकर पुलिस दिल्ली पहुंची।

पैसा कमाने के लिए गए थे दिल्ली

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया दोनों बालक पैसा कमाने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन दिल्ली में वह गलत हाथों में पड़ गए थे। मजदूरों का ठेकेदार दोनों को ले गया था और बिना खाना पीना खिलाए काम करा रहा था। दोनों बालकों को बरामद कर ले आए हैं, उन्हें स्वजन को सौंप दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.