Move to Jagran APP

शहर में होंगे आज नगर विकास मंत्री

नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शुक्रवार को शहर में रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:23 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:23 AM (IST)
शहर में होंगे आज नगर विकास मंत्री
शहर में होंगे आज नगर विकास मंत्री

बदायूं : नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शुक्रवार को शहर में रहेंगे। वह पूर्वाह्न 11.45 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे बदायूं क्लब में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इनके कार्यक्रम के संबंध में भाजपा की बैठक पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा मेरा बूथ सबसे मजबूत एक ही कार्यक्रम अत्यधिक तेजी से चल रहा है। उन्होंने

loksabha election banner

बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, प्रवासी मंडल के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वागीश पाठक, जिला उपाध्यक्ष अजीत वैश्य, शारदेंदु पाठक, मनोज कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.