झाड़ू लेकर शहर की सफाई करने निकले कैबिनेट मंत्री
स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत को साकार करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी झाड़ू लेकर शहर की सड़कों पर उतरे। डीएम दिनेश कुमार सिंह एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी चेयरमैन दीपमाला गोयल भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के साथ इमली चौक से जुनेजा कोठी ब्राह्मपुर तक झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
फोटो 18 बीडीएन 7, 8, 9, 10 - जलभराव की समस्या का निदान कराने का भरोसा
- भाजपा जिलाध्यक्ष, चेयरमैन ने भी की सहभागिता जागरण संवाददाता, बदायूं : स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत को साकार करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी झाड़ू लेकर शहर की सड़कों पर उतरे। डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, चेयरमैन दीपमाला गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के साथ इमली चौक से जुनेजा कोठी ब्राह्मपुर तक झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान लोगों ने जलभराव एवं अंडरग्राउंड बिजली की समस्याओं से अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया। कहा, गंदगी से विभिन्न बीमारियां जन्म लेती हैं। बीमारियों से ग्रस्त होने पर मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा इलाज में खर्च हो जाता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा, तकनीक का जमाना है। अब अधिकतर सभी कार्य डिजीटल और ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसलिए सभी बच्चे मेहनत से पढ़ाई करें और अपने घर, शहर और देश का नाम दुनिया में रोशन करें। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी, भाजपा के युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। साफ-सुथरी सड़क पर ही स्वच्छता अभियान
प्रभारी मंत्री जिस सड़क पर झाड़ू लगाने निकले थे वह साफ-सुथरी थी, पहले से ही उसकी सफाई हो चुकी थी। अभियान के दौरान एक व्यक्ति बोला, मंत्री जी को उस गली में ले जाइये जहां कूड़ा नहीं उठता।