आधी रात में जन्मे कान्हा, चहुंओर बजा शंख
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म हुआ।
बदायूं : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म हुआ तो शंख और घंटे बज उठे। सोहर और बधाई गाकर गाकर पूजा-अर्चना की गई। नंद घर आनंद भयौ, जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई पड़ने लगी। जिले में रविवार से ही यह पर्व मनाया जा रहा है। कुछ जगह कल ही जन्माष्टमी मनाई गई थी, लेकिन अधिकांश स्थानों पर सोमवार को पर्व मनाया गया।
संस, बिसौली : आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से तीन दिवसीय मेला आयोजित किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर लगातार 50 वर्षों से मेले लगवाया जाता है। तकरीबन एक महीने से तैयारियों में जुटे स्थानीय कलाकारों ने नाट्क प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूला। लोगों ने खूब खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती रही। कमेटी के पदाधिकारी अरूण कठेरिया ने बताया कि कलाकारों के न होने की वजह से नाट्कों का मंच इस बार नहीं हो सकेगा। स्थानीय अधिवक्ता भी नाट्क में सहयोग कर रहे हैं। संस, बिल्सी : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर नगर में मंदिरों को झालरों से सजा दिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर जन्म दिवस की खुशियां मनाईं। नगर के कुटी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, देवबाड़ी मंदिर, मनकामेश्वर चामुंडा मंदिर, बेहटा गुशाई में भागवान कृष्ण मंदिर को सजाया गया। संसू, इस्लामनगर : ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। वनखंडी महादेव, सेठ भिकारीदास, श्री लक्ष्मी नारायण, ब्रह्म देव, शिव मंदिर, पाताली मंदिर, श्री वैकुण्ठ नाथ अशोक, दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों को सजाया गया। प्रसाद का वितरण हुआ। रात 12 बजे सभी मंदिर, घर, झांकियों पर एक साथ घंटे की धुन पर आरती हुई। संसू, कुंवरगांव : भक्तों ने आज उपवास रखा। मंदिरों की विशेष सजावट हुई। पुराने मंदिर ठाकुर द्वारा में जागरण हुआ। शैलेन्द्र ¨सह, डॉ. जेपी ¨सह, सप्पू ¨सह, लखन, भोले ¨सह, विजय सक्सेना, गप्पू, अर्पित वाष्र्णेय, हरीश पोरवाल आदि भक्त मौजूद रहे। जन्माष्टमी मेले का कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र ¨सह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में श्री कृष्ण जन्म लीला का मंचन भी किया गया। मेला प्रबंधक महेश चंद्र गुप्ता मेला अध्यक्ष, चंद्रभान गुप्ता कोषाध्यक्ष, गुड्डू पोरवाल, गुड्डू रस्तोगी, मेला व्यवस्थापक विष्णु सक्सेना, हरिओम गुप्ता, नन्हे चूड़ी आदि मौजूद रहे।
-------------------