Move to Jagran APP

त्योहारी सीजन में भी नहीं कराई मंडी की सफाई

शहर की अनाज मंडी की सफाई व्यवस्था चौपट है। नगर पालिका के जिम्मेदारों को भी यहां की गंदगी दिखाई नहीं देती है। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 01:03 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 02:30 AM (IST)
त्योहारी सीजन में भी नहीं कराई मंडी की सफाई
त्योहारी सीजन में भी नहीं कराई मंडी की सफाई

जेएनएन, बदायूं : शहर की अनाज मंडी की सफाई व्यवस्था चौपट है। नगर पालिका के जिम्मेदारों को भी यहां की गंदगी दिखाई नहीं देती है। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। दशहरा और दीपावली पर बिकने वाले परवल, गुड़ आदि खाद्य सामग्री को अनाज मंडी में फैली गंदगी दूषित तो करेगी है। साथ ही बीमारियां भी बांटेगी।

loksabha election banner

अनाज मंडी नगर पालिका के पीछे स्थित है। मगर पालिका प्रशासन के जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान नहीं गया। जबकि हजारों राहगीर अनाज मंडी से सामान की खरीदरी को रोजना यहां से गुजरते है। गंदगी के चलते यहां बिकने वाली खाद्य वस्तुओं पर भी मक्खियां भिनभिनाती देखी जा सकती है। दुकानदार कहते है सफाई कर्मी लोगों की बातों को अनदेखा कर आगे बढ़ जाते है। मंडी के मैदान में गंदगी का ढेर है। इसमें मरे हुए जानवर लोग फेंक जाते हैं। इससे दुर्गध के चलते दुकान पर बैठना भी मुश्किल होता है। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। लेकिन, पालिका प्रशासन को अब तक साफ-सफाई का ख्याल नहीं आया है। दुकानदारों ने साफ-सफाई की मांग की है।

सड़ा गला अनाज बना जानवरों का निवाला

अनाज मंडी में बिकने वाले अनाज का जो सड़ा गला कचरा बच जाता है वह भी उसी परिसर में फेंक दिया जाता है। जो बाद में घुमंतू जानवरों का निवाला बनता है।

पानी की व्यवस्थित निकास नहीं

बरसाती मौसम में अनाज मंडी का परिसर दलदल में तब्दील हो जाता है। परिसर से पानी का निकास नहीं है। सरसों की पेराई करने वाले दुकानदारों का बरसात में दुकानें खोलना भी दुश्वार हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.