मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज
जिले में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। हालांकि अधिकांश लोग यह पर्व मंगलवार को मनाएंगे।
बदायूं : जिले में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। हालांकि अधिकांश लोग यह पर्व मंगलवार को भी मनाएंगे। शिवदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिविल लाइंस में मकर संक्रांति व्यवस्थापक मदनलाल राजपूत व प्रधानाचार्य रामनिवास राजपूत ने इसे ऊंच-नीच का भेद मिटाने वाला पर्व बताया। श्रीपाल कटियार, लालाराम वर्मा, राजेश्वरी राजपूत सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।
शहर में ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मानवता सुरक्षा वाहिनी की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन कर गरीबों को अन्न वितरित किया गया। श्री वाष्र्णेय कल्याण समिति की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर जैन मंदिर के निकट गोशाला रोड पर लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भी लोगों को खिचड़ी का भोज कराया। मुनीष गुप्ता, अजय वाष्र्णेय, पीयूष, रवींद्र, सुनील, नीतेष, भूपेंद्र, दिनेश, लकी, उमा वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद के सभासद भाजपा नेता राजू मौर्य और शेखूपुर विधायक के मीडिया प्रभारी राहुल पाठक ने मकर संक्रांति पर शिवपुरम में खिचड़ी भोज कराया। शुभम वर्मा, विक्की मौर्य, बाबू मौर्य, चेतन मौर्य मौजूद रहे। अलापुर रोड स्थित जेएस कॉलेज में मकर संक्रांति पर श्याम भजन एवं खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कॉलेज में राधा-श्यामबाबा की झांकियां प्रस्तुत की गई। प्रबंधक नरेंद्र कुमार व डायरेक्टर विकास यादव, प्राचार्य डॉ.विशेष कुमार उपस्थित रहे। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल उप्र के जिला महामंत्री सुधीश गुप्ता व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मौजूदगी में ईडीएम धर्मेद्र यादव के नेतृत्व में हैडिल के सामने उसावां रोड पर मकरसंक्रांति पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता, जिला महामंत्री सुधीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष विमल रस्तोगी, मनोज साहू, पंकज रस्तोगी रहे।
संस, बिल्सी : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नगर कमेटी के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन एसएम पब्लिक स्कूल गौशाला रोड पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक पंडित राधाकृष्ण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र शर्मा, रुदायन नगर पंचायत के चेयरमैन अर¨वद शर्मा, केके उपाध्याय मंडल कोऑर्डिनेटर, त्रिभुवन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, इंद्र देव त्रिवेदी, नितिन शर्मा आदि ने ग्रामीण क्षेत्र से आए समाज के 20 सम्मानित व्यक्तियों के लिए शाल उड़ाकर सम्मानित किया। राहुल शर्मा, संजीव तिवारी, अर¨वद शर्मा, नेत्रपाल शर्मा, ऋषि कांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संसू, उझानी : नगर तिराहे पर विश्व नाथ माहौर की ओर से गोवर्धन महाराज का 9वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें पूड़ी व खिचड़ी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। कोतवाली शक्ति सिद्ध पीठ दूर्गा मंदिर परिसर में पप्पू श्रीवास्तव की ओर से खिचड़ी बांटी। मुहल्ला बाजार कला में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। मोहित प्रभाकर, संतोष कुमारी, अमन सागर आचार्य, अमित बाबू, चेतन, सुनील मौजूद रहे। संसू, कुंवरगांव : नगर में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में बिजली घर पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खिचड़ी भोज कराया। जापान ¨सह, राम नाथ, प्रेमपाल, मनीष मौजूद रहे। समाचार पत्र वितरकों को चाय पिलाई
जासं, बदायूं : मकर संक्रांति पर लावेला चौक स्थित जागरण के सेंटर पर भोर में समाचार पत्र वितरकों को चाय पिलाई गई। दिनेश गुप्ता ने कड़ाके की सर्दी में सभी को चाय और पापे का वितरण कर मकर संक्रांति की बधाई दी। इस मौके पर वीरेंद्र, लाला, गोपाल, शालू, रवि, जितेंद्र, सोनू, मनोज, किशन लाल, संजू, महेश, सुरेंद्र, सुशील, किरन, इकरार मौजूद रहे।