मानव श्रृंखला से बनाया देश का मानचित्र
राजकीय महाविद्यालय में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियों ने मानव श्रृंखला बनाई।
बदायूं : राजकीय महाविद्यालय में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत का मानचित्र बनाया। एसके इंटर कॉलेज के छात्रों के साथ स्वामी विवेकानंद, भीमराव आंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी निकाली। रंगोली, मेंहदी, क्राफ्ट मे¨कग, गायन, एकल अभिनय, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई गईं। देश के मानचित्र के बीच आशीष कुमार, हितेंद्र कुमार, चेतना शंखधार ने विशेष भूमिका निभाई। रंगोली प्रतियोगिता में वैष्णवी सक्सेना, मतदाता जागरूकता विषय पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में निशा खान और सुरभि मिश्रा ने एकल अभिनय करके पहला स्थान हासिल किया। गायन में अभिलाषा यादव, वेस्ट मेटेरियल में साक्षी मिश्रा, क्राफ्ट में अमीषा पटेल, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में आकांक्षा, मेंहदी प्रतियोगिता में शिवांगी को पहला स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में नमामि गंगे की जिलाध्यक्ष सीमा चौहान, डॉ. बबिता यादव, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजीव राठौर, शशिप्रभा, रूचि द्विवेदी, अपर्णा रहीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल व डॉ. शरद पवार ने किया। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. अंशू सत्यार्थी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. संजीव श्रीवास, डॉ. सारिका शर्मा, संजीव शाक्य, राजीव पाली आदि ने व्यवस्थाएं देखीं।