बारिश के साथ चली तेज हवाओं से बिछी धान की फसल
ब्लाक क्षेत्र में तेज हवा व बारिश से किसान की धान की फसल गिरकर चौपट हो गई है।
आसफपुर : ब्लाक क्षेत्र में तेज हवा व बारिश से किसान की धान की फसल गिरकर चौपट हो गई है। आए दिन किसानों का आय का स्तोत्र कम होता जा रहा है। किसान खेती पर ही निर्भर रहता है। अधिक बारिश होने की वजह से पूर्व में भी किसानों की फसल नष्ट हो चुकी है। जिससे किसान मायूस हो गए हैं। किसानों के मेहनत करने के बावजूद किसान के हाथ खली नजर आ रहे हैं। शासन भले ही किसानों को सहायता दे रहा है, लेकिन किसान अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहा है। किसानों की आय में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। किसान इसी वजह से पिछड़ता जा रहा है। संसू, नूरपुर पिनौनी : बुधवार रात हवा के झोकें संग पड़ी तेज बरसात खेती को विलेन से कम नहीं थी। गन्ना, धान की फसल को अत्याधिक नुकसान रहा। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार रात मौसम तो ठंडा रहा मगर तेज बारिश ने किसानों के माथे पर ¨चता ला दी। गिरी फसल से पैदावार कम मिलने को लेकर किसान खासे ¨चतित है।