दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी
पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया।
बदायूं : पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। पंजाबी समाज सेवा समिति एवं युवा प्रकोष्ठ की ओर से गुरुद्वारा के निकट लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने समाज के लोगों से लोहड़ी मांगी, जिसने लोहड़ी दी वहां दे माई लोहड़ी जीवे तेरी जोड़ी व खीर भाई खीर, ए घर अमीर गीत गाया गया। जिसने लोहड़ी नहीं दी वहां समिति के सदस्यों ने हुक्का भाई हुक्का, ए घर भुक्खा के दोहे गाये।
पंजाबी चौक पर रंगोली बनाकर लोहड़ी को सजाया गया। ढोल के साथ पुरुषों और महिलाओं ने भांगड़ा कर लोकगीत गाए। सुंदर मुंदरिये तेरा कौन विचारा, दुल्हा भट्टी वाला दूल्हे दी धी ब्याही गीत गाकर हंसी-ठिठोली भी की गई। बेटियों ने लोहड़ी जलाई, लोहड़ी जलते ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जमकर नृत्य किया। इससे पूर्व ढोल पर समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने गाटका खेल खेला। हंसी-खुशी का माहौल बना रहा। रंगोली सजाने वालों को सम्मानित किया गया। मूंगफली, मक्का, रेवड़ी का प्रसाद बांटा। कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेंद्र दुआ, सुशील धींगड़ा, अशोक नारंग, पर¨वदर ¨सह दुआ, हरीश बजाज, जगजीत वोहरा, गुरुदीप ¨सह धींगड़ा, हरीश चुघ, राजेंद्र अनेजा, अशोक नारंग, ओम कोचर, सुनील धींगड़ा, सुरेंद्र नानक, हरभजन ¨सह, अनिल टजवानी, अनिल आहूजा, नवनीत ¨सह दुआ, राकेश सेठी, उमेश अरोरा, बिन्नी नारंग, राजेश धींगड़ा, विकास आहूजा, मोनू मिनोचा, रंजीत मनचंदा, शानू धींगड़ा, विवेक खुराना, राजन चुघ, दीपक मक्कड़ मौजूद रहे।