Move to Jagran APP

पिछड़ों और मजलूमों की आवाज थे कर्पूरी ठाकुर

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को मनाई गई। नगर पालिका के निरीक्षण भवन में हुए कार्यक्रम में सेन सविता नंदवंशी समाज के मेधावी बच्चों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता से शहर के एक चौराहे का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करने व प्रतिमा लगवाने की मांग हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 12:44 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 12:44 AM (IST)
पिछड़ों और मजलूमों की आवाज थे कर्पूरी ठाकुर
पिछड़ों और मजलूमों की आवाज थे कर्पूरी ठाकुर

जेएनएन, बदायूं : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को मनाई गई। नगर पालिका के निरीक्षण भवन में हुए कार्यक्रम में सेन, सविता, नंदवंशी समाज के मेधावी बच्चों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता से शहर के एक चौराहे का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करने व प्रतिमा लगवाने की मांग हुई। मुख्य वक्ता रामवीर सिंह श्रीवास्तव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सर्व समाज के नेता थे। वह पिछड़ों और मजलूमों की आवाज थे, उनके सतत प्रयासों से ही समाज के दलित, शोषित, वंचित लोगों के अधिकार सुरक्षित हो सके। कमलजीत भूरानी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे नेता समाज का गौरव रहें हैं, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सेवा समभाव की नई परिभाषा लिखने का काम किया। योगेश श्रीवास्तव नंदवंशी ने कहा कि वह ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा की मिसाल थे। हम सभी को उनके मानवीय मूल्यों का अनुकरण करना चाहिए। संचालन ऋचा श्रीवास्तव ने किया। संगोष्ठी में गोविद श्रीवास्तव, हृदेश कुमार श्रीवास्तव, श्याम पाल, राम किशोर श्रीवास्तव, योगेश कुमार नदवंशी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र आचार्य, विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

इनसेट ::

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे कर्पुरी ठाकुर : प्रेमपाल सिंह

जासं, बदायूं : सपा के कार्यालय पर भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। इस मौके पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, बलबीर सिंह यादव, दलवीर सिंह यादव, अवनीश यादव, ब्रजेश यादव, राजू यादव आदि मौजूद रहे। अपना दल एस ने ब्लाक जगत के ग्राम रूपपुर महेरा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। समाजसेवी हरनाम श्रीवास्तव को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद शाक्य, भारत सिंह पटेल, अक्षय कुमार, आयुष पटेल, लेफ्टिनेंट सतीश चंद्र राठौर, चौधरी नसीम हुसैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.