बदायूं पहुंची जाट रेजीमेंट की साइकिल यात्रा
साइकिल अभियान यात्रा के तहत बरेली के जाट रेजीमेंट का 10 सदस्यीय दल बदायूं पहुंचा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 01:06 AM (IST)
बदायूं : साइकिल अभियान यात्रा के तहत बरेली के जाट रेजीमेंट का 10 सदस्यीय दल बदायूं पहुंचा। नेतृत्व कर रहे मेजर रूपेश कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को पैदल सेना दिवस मनाया जाता है। सौहार्द सद्भाव व साहस का संदेश लेकर साइकिल अभियान यात्रा निकाली गई है। अभियान का उद्देश्य जनसमूह स्कूली बच्चों व भूतपूर्व सैनिकों तक पहुंचना है। यात्रा बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, पलवल आदि शहरों से होते हुए इंडिया गेट, नई दिल्ली जाएगी। दल को ब्रिगेडियर इंद्रजीत ¨सह, सऊदी चक्र सेना मेडल कमांडर निधि झा ने रवाना गया था। नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, मिलेट्री कैंटीन मैनेजर सतीश राठौर, भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र पटेल ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें