बसें बन रही भामाशाह चौक से डिपो चौराहा तक जाम का कारण
प्रशासन की सख्ती पर भी रोडवेज व प्राइवेट बसों के चालक नहीं सुधर रहे हैं। इससे भामाशाह चौक से डिपो चौराहे तक जाम लग रहा है। सबसे अधिक परेशानी बदायूं क्लब के सामने आ रही है। एसपी सिटी प्रवीण चौहान के निर्देश के बाद भी डिपो चौराहे से प्राइवेट बसों का संचालन जारी है।
जेएनएन, बदायूं : प्रशासन की सख्ती पर भी रोडवेज व प्राइवेट बसों के चालक नहीं सुधर रहे हैं। इससे भामाशाह चौक से डिपो चौराहे तक जाम लग रहा है। सबसे अधिक परेशानी बदायूं क्लब के सामने आ रही है।
एसपी सिटी प्रवीण चौहान के निर्देश के बाद भी डिपो चौराहे से प्राइवेट बसों का संचालन जारी है। इससे परिवहन निगम को भी रोज तकरीबन दो लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। फिर भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। चौराहे पर जाम का कारण दोनों तरह की बसें बन रही हैं। प्राइवेट और रोडवेज बसें मोड़ने के लिए डिपो परिसर या प्राइवेट बस अड्डा में जाने की बजाय बदायूं क्लब के सामने ही मोड़ी जा रही हैं। जिससे रोज ही जाम लग जाता है। तो परिचालक के चालक को आवाज न लगाने से पीछे से गुजरने वाले वाहनों से बसें टकरा जाती हैं।