युवाओं को दी मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी
तहसील प्रशासन द्वारा प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 12:07 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 12:07 AM (IST)
संस, सहसवान : तहसील प्रशासन द्वारा प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने युवाओं को बताया कि मतदान करना उनका संवैधानिक अधिकार है। जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। वह अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा लें और अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भूमिका अदा करें। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र पाल, प्रधानाचार्य राम सहाय बिद, प्रभाशंकर सक्सेना, सबा बहादुर, अशोक कुमार पाण्डे आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें