अवैध संबंधों में की गई थी महिला की हत्या
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जीटीआइ के पास मिली महिला की सिर कटी लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जीटीआइ के पास मिली महिला की सिर कटी लाश का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसी के ही कथित प्रेमी ने की थी। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपित ने गुनाह कुबूल करते हुए बताया है कि महिला से उसके डेढ़ साल से अवैध संबंध थे, करीब छह महीने से महिला ने किसी और से संबंध बना लिए थे इस वजह से उसे मारना पड़ा। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।
बीती 24 जुलाई को खेड़ा नवादा की रहने वाली महिला की सिर कटी लाश जीटीआइ के पास बरामद हुई थी। तीन दिन पहले लापता महिला की लाश मिलने के बाद उसके कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की गई। परिजनों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही गांव सालारपुर में रहने वाले गिरन्द उर्फ रईश अहमद पुत्र मुन्ने के साथ महिला के अवैध संबंध थे, उसी ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरन्द उर्फ रहीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को एसएचओ सिविल लाइंस देवेश ¨सह ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद में आरोपित ने पेशबंदी के चलते कई लोगों के नाम लिये। सख्ती से पूछताछ पर उसने सच उगल दिया। महिला के साथ उसके डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। महिला से उसने बीस हजार रुपये भी उधार लिए थे। तीन हजार रुपये उसको वापस किए थे। 17 हजार रुपये के लिए महिला आरोपित को टोक भी रही थी। इसी बीच उसे पता चला कि महिला के छह महीने पहले किसी और के साथ संबंध बन गए। इसी वजह से उसने मौका पाकर घास छीलते वक्त उसको पकड़ लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर उसकी चप्पलें और कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए। आरोपित से पुलिस अधिकारियों ने भी पूछताछ की।