अब पशुपालकों से गोबर खरीदेगा उद्यान विभाग
जागरण संवाददाता बदायूं गांवों में जगह जगह फैलाने वाला गोबर जल्द पशुपालकों की आमदनी का जरिया बनेगा। उद्यान विभाग पशु पालकों से गोबर खरीदेगा। इसके लिए पशुधन और उद्यान विभाग ने संयुक्त पहल की है। उद्यान विभाग गोबर से जैविक खाद बनाएगा। इसका प्रयोग नर्सरी में पौधों को तैयार करने में होगा। पशुधन और पंचायती राज विभाग की वन विभाग से भी बात चल रही है। इससे अधिक से अधिक पशुपालकों से गोबर खरीदा जा सके।
जागरण संवाददाता, बदायूं : गांवों में जगह जगह फैलाने वाला गोबर जल्द पशुपालकों की आमदनी का जरिया बनेगा। उद्यान विभाग पशु पालकों से गोबर खरीदेगा। इसके लिए पशुधन और उद्यान विभाग ने संयुक्त पहल की है। उद्यान विभाग गोबर से जैविक खाद बनाएगा। इसका प्रयोग नर्सरी में पौधों को तैयार करने में होगा। पशुधन और पंचायती राज विभाग की वन विभाग से भी बात चल रही है। इससे अधिक से अधिक पशुपालकों से गोबर खरीदा जा सके।
तीनों विभाग संयुक्त रूप से गोबर खरीदकर खाद बनाएंगे। योजना में पशुपालक के यहां से आठ दिन में जिनता गोबर निकलेगा। संबंधित विभाग उसे उठवाकर प्लांट में भेजेंगे। पशुपालकों को प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान होगा। इससे गांव में गंदगी भी नहीं फैलेगी। वहीं, पशुपालकों की आय भी बढे़गी। इसके साथ ही बरसात में गांव में मच्छर जनित बीमारियां भी इस योजना से कम होने की संभावना है। पंचायत राज विभाग ने पिछले दिनों ही गोबर निस्तारण के लिए गांव के बाहर गड्ढों में इसको जमा करने की योजना तैयार की है। मनरेगा से गढ्डे खोदकर इससे जैविक खाद तैयार की जाएगी। वर्जन ..
गांवों से गोबर को उठवाकर गांव के बाहर गड्ढों में जैविक खाद बनाए जाने की तैयारी पंचायती राज विभाग की ओर से की गई है। इससे बनने वाली जैविक खाद को जो विभाग खरीदेगा वह पैसा पशुपालक को मिलेगा।
- डॉ. सरनजीत कौर, डीपीआरओ
वर्जन ..
उद्यान विभाग और वन विभाग से गोबर खरीदने की बात हुई है। वह जैविक खाद तैयार कराएंगे ताकि पौधरोपण के वक्त उसका उपयोग किया जा सके। इससे किसानों की आय बढ़ेगी तो गोबर का निस्तारण भी हो सकेगा।
- डॉ. एके जादौन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी