Move to Jagran APP

हर मोर्चे पर विफल केंद्र व राज्य सरकार

सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM (IST)
हर मोर्चे पर विफल केंद्र व राज्य सरकार
हर मोर्चे पर विफल केंद्र व राज्य सरकार

सहसवान : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। कर्ज माफी के नाम पर किसानों को गुमराह किया गया। विकास के नाम पर कोरी घोषणाएं की जा रही है। जनता अब इनकी बातों में आने वाली नहीं है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

loksabha election banner

सांसद धर्मेद्र यादव ने बदायूं मेरठ हाइवे स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। विकास कार्य पूर्ण रूप से थम गए है और हर तरफ अराजकता का माहौल है। गेंहू खरीद हो या धान खरीद हर तरफ घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि 2019 का आने वाला लोकसभा चुनाव देश और प्रदेश की नई राजनीति तय करेगा। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। समाजवादी सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए। जनपद बदायूं का जितना विकास सपा सरकार में हुआ उतना पिछली 40 सालों में भी नहीं हुआ। मेडीकल कालेज, फोरलेन, डिग्री कालेज, बाईपास, ओवर ब्रिज ऐसे कई उदाहरण है जिनको झुठलाया नहीं जा सकता है।

इससे पूर्व विधायक ओमकार ¨सह यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पूरी ईमानदारी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता को जाना है। जब बूथ मजबूत होगा पार्टी भी उतनी ही मजबूत होगी। पूर्व विधायक रामखिलाड़ी ¨सह यादव, पूर्व चेयरमैन वाहिद खां, ब्रजेश यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इसके बाद सांसद धर्मेन्द्र यादव व विधायक ओमकार ¨सह यादव ने आदिल शमी सिददीकी के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की और उनकी समस्याओं को सुना और भोज में शामिल हुए। इस मौके ब्लाक प्रमुख नेम ¨सह यादव, सतीश यादव, दिनेश यादव, ग्यासुददीन चौधरी, आदिल शमी सिददीकी, शमीउददीन सिददीकी, कमाल फारूक सिददीकी, नबाव ¨सह यादव, बासित अली, उवैर्दुरहमान, कमाल फारूक, शुऐब नकवी, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.