बकरीद पर सजी बकरा मंडी, अलापुर में लाखों में बिके
संसू अलापुर बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीदारी की जा रही है।
संसू, अलापुर : बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीदारी की जा रही है। नगर के साथ गांवों में भी बकरे खरीदने का सिलसिला चलता रहा। कस्बे में इस बार ढाई लाख रुपये तक का बकरा बिक रहा है। बकरीद पर कुर्बानी के लिए सभी अपनी क्षमता के अनुसार ही बकरा खरीदते हैं। सबसे महंगे बकरे राजस्थानी, तोतापरी और अलवरी होते हैं। इनकी कीमत 60 हजार से शुरू होती है। राजस्थानी और तोतापरी बकरा तीन लाख तक के बिक रहे हैं। बाजार मालिक मु.अली हमजा ने बताया कि डंडहा कचनपुर में लगने वाली हॉट में सबसे ज्यादा राजस्थानी, अलवरी, तोतापरी, बर्बरा और देसी बकरे खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा सिरोही, बीतल, सोजत, बरबरी, सुरती, नाची, जलावादी, चिगु बकरे की भी काफी मांग है। सबसे कम 10 हजार और सबसे महंगा बकरा ढाई लाख रुपये तक का बिका है। उन्होंने कहा कि अभी और महंगे बकरे आने हैं। बर्बरा बकरा 20 से 40 हजार तक में मिलता है। सबसे ज्यादा देसी बकरा खरीदा जाता है। इसकी कीमत 10 हजार से लेकर 30 हजार तक की होती है। बताया कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदे जाने वाले बकरे को कुछ दिन तक घर में रखकर उसकी देखभाल की जाती है। उसे खूब खिलाया पिलाया जाता है। अलापुर नजदीक डंडहा कंचनपुर पर काजी मु.उस्मान साप्ताहिक नखासा बाजार बकरों की हॉट लगती है। लगने वाली हॉट में एक से एक महंगे बकरों की बिक्री होती है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप