विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से किशोरी की मौत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 27 Sep 2018 11:40 PM (GMT+05:30)

जगत ब्लाक क्षेत्र के गांव मौसमपुर में रहने वाले ब्रह्मपाल की 15 साल की बेटी ज्योति की मौत हो गई।

बुखार से किशोरी की मौत
बुखार से किशोरी की मौत

मूसाझाग : जगत ब्लाक क्षेत्र के गांव मौसमपुर में रहने वाले ब्रह्मपाल की 15 साल की बेटी ज्योति की बुखार से गुरुवार शाम मौत हो गई। ज्योति को तीन दिन से बुखार आ रहा था और परिजन उसका निजी डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। इधर, जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी हैं। इमरजेंसी वार्ड में पंखे खराब हैं और मरीज गर्मी से राहत पाने के लिए अपने पंखे घर से लाकर लगा रहे हैं। कुछ बेड खाली हो चुके हैं लेकिन मरीजों को बेड नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में उनका बेंच पर इलाज चल रहा है। वहीं सीएमएस डॉ. भारत भूषण का कहना है कि जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।