बोलेरो की टक्कर से बच्ची की मौत
कस्बे में घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को बोलेरो ने टक्कर मारी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। कस्बा उघैती से करनपुर रोड पर रहने वाले गिरीश श्रीवास्तव की सात वर्षीय पुत्री माधुरी शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी।
जेएनएन, उघैती(बदायूं) : कस्बे में घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को बोलेरो ने टक्कर मारी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।
कस्बा उघैती से करनपुर रोड पर रहने वाले गिरीश श्रीवास्तव की सात वर्षीय पुत्री माधुरी शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान करनपुर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने बच्ची को टक्कर मारी। इससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, मौका पाकर वह फरार हो गया। एसओ विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।