विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या से दिल्ली लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी स्कार्पियो, पिता-पुत्री की मौत

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:13 PM (IST)

अयोध्या से दिल्ली जा रहे एक परिवार की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गई, जिसमें होटल व्यवसायी पिता और उनकी ...और पढ़ें

हादसे के बाद घटनास्थल पर पलटल पड़ी स्कॉर्पियो कार

हादसे के बाद घटनास्थल पर पलटल पड़ी स्कॉर्पियो कार

HighLights

  1. बेटी ने मौके पर तोड़ा दम, घायल पिता की बरेली ले जाते समय मौत

  2. अयोध्या से दिल्ली जा रहा था परिवार, हादसे में पत्नी समेत तीन घायल

संवाद सहयोगी, दातागंज (बदायूं)। दिल्ली जा रहे अयोध्या के एक परिवार की स्कार्पियो कार दातागंज और शाहजहांपुर की सीमा क्षेत्र में गढ़िया रंगीन में गंगा एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 227 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में होटल व्यापारी की बेटी आर्य द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि व्यापारी अरविंद द्विवेदी ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में व्यापारी की पत्नी समेत तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में उनका उपचार चल रहा है।

अयोध्या के रौनाही क्षेत्र के झामदुबे पुरवा गांव निवासी अरविंद द्विवेदी का अयोध्या और दिल्ली, दोनों जगह होटल का व्यापार है। बुधवार को करीब तीन बजे वह परिवार के साथ स्कार्पियो से दिल्ली के लिए निकले थे।

दातागंज और शाहजहांपुर की सीमा क्षेत्र में गढ़िया रंगीन में गंगा एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 227 के पास पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी दातागंज पहुंचाया गया। हादसे में आर्य द्विवेदी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अरविंद द्विवेदी को उपचार के लिए बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

परिवार में अरविंद की पत्नी रूपाली द्विवेदी, उनके बेटे उत्कर्ष, बहन सुनीता और सुनीता की बेटी कलश भी हादसे का शिकार हुए हैं। दातागंज पुलिस ने मृतकों और घायलों के स्वजन को सूचना दे दी है।

दातागंज इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल शाहजहांपुर क्षेत्र का है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी है। शाहजहांपुर पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं में बड़ा सियासी उलटफेर: पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी BJP, आशुतोष मौर्य की नजदीकियों के बीच लिया फैसला