राहत सामग्री लेकर पहुंची युवाओं की टीम
शिक्षित युवा वर्ग की ओर से शिक्षित युवा वर्ग ने बाढ़ पीड़ितोिं के लिए राहत सामग्री बांटी।
बदायूं : शिक्षित युवा वर्ग की ओर से शिक्षित युवा वर्ग के संस्थापक आमिर सुल्तानी के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने सहसवान क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। परौटी गांव व खागी नगला में जाकर देखा कि लोग बहुत बुरी हालत में हैं। यहां लोगों का कहना था कि अभी तक कोई मदद के लिए नहीं आया है। टीम में जिलाध्यक्ष सरफराज अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष शाहबाज हुसैन, जिला सचिव शमशाद सिद्दीकी, शिराज अल्वी सालिम रिया•ा, गुड्डू अली,अम्बर शब्बीर,फै•ाुल साकिब, ना•ाली खान, सोहेल सैफी, फै•ान आ•ाद, सुहैल हम•ा, सदरिल उला, आदिल समी सिद्दीक़ी आदि शामिल रहे।
पूर्व एमएलसी ने बांटी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री फोटो 02 बीडीएन - 59 संस, सहसवान : पूर्व एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने नाव से जाकर बाढ़ ग्रस्त गांव परशुराम नगला, खागी नगला, वीर सहाय नगला, भमरौलिया, परौटी आदि का दौरा किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मदद का भरोसा दिया। चिकित्साधिकारीसे बात कर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उपचार कराए जाने को कहा। उन्होंने पीडित परिवारों को आटा, नमक, माचिस आदि राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर पंकज चौधरी, विस संयोजक अवढ़र शर्मा, शिशुपाल ¨सह, रोहित गुप्ता, अनुज जौहरी, तूफान ¨सह, सौरभ माहेश्वरी, भूरे यादव, मान ¨सह यादव आदि मौजूद रहे।