गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, हजारों की क्षति Badaun News
बसंतलाल पुत्र ओमकार सिंह के घर में दोपहर में गैस की गंध आ रही थी। चेक करने के लिए उसने जैसे ही माचिस जलाई तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 11:18 PM (IST)
बदायूं, जेएनएन : गैस सिलेंडर में लीकेज होने के चलते लगी आग से हजारों रूपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसा शुक्रवार दोपहर सहसवान और उघैती क्षेत्र के बीच गांव बालाकिशनपुर में हुआ।
बताया जाता है कि बसंतलाल पुत्र ओमकार सिंह के घर में दोपहर में गैस की गंध आ रही थी। चेक करने के लिए उसने जैसे ही माचिस जलाई तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तक घर में रखा हजारों रूपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। सूचना पर तहसील प्रशासन ने भी गांव पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया और रिपोर्ट सौंपी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें