Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना अनुमति घर के अंदर कर रहे थे मस्जिद का निर्माण, आठ मुस्लिम समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Sat, 03 May 2025 12:18 PM (IST)

    Badaun Police Update News बदायूं जिले के गांव बेहटा जवी में माहाैल खराब करने की कोशिश की गई। यहां के एक घर में बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण कार्य किया जा रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है। लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Hero Image
    बिल्सी के गांव बेहटा जवी में पैदल गश्त करती पुलिसl जागरण

    संस, जागरण l बिल्सी/बदायूं। Badaun News: थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जवी में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। यहां सुनियोजित तरीके से घर से अंदर मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माण रुकवाकर आठ मुस्लिम समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी कोई आरोपित पकड़ा नहीं गया है। गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। यह मामला गुरुवार को सामने आया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि मुस्लिम संपद्राय के लोग गांव के एक घर के अंदर ही मस्जिद का निर्माण करवा रहे हैं। गांव में तनावपूर्ण माहौल है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रिपुदमन सिंह और सीओ संजीव कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए थे।

    उन्होंने मस्जिद का निर्माण रुकवा दिया था और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। छानबीन के दौरान पता चला कि गांव के शेर अली अपनी निजी जगह पर मस्जिद का निर्माण करवा रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली थी।

    पुलिस ने आरोपितों की तलाश की शुरू

    पुलिस ने रामजी पुत्र महिपाल सिंह की तहरीर पर अली शेर, शमशाद, ताहरुद्दीन, फैयाज, अंसार अली, अनीश, फखरुद्दीन, आलम अंसार, बुधपाल और राममोहन शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पुलिस आरोपितों को तलाश कर रही है।

    इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंढीर ने बताया में इसमें 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों को तलाश कराया जा रहा है।

    बेहटा जवी का माहौल शांत है। इसमें 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। उसमें जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। - केके सरोज, एसपी देहात

    वोट बैंक बनाने के चक्कर में माहौल खराब करने का प्रयास

    ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित बुधपाल और राममोहन शर्मा प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम वोट बैंक के चक्कर में दूसरे पक्ष को आगे बढ़ाया था और पूरी जिम्मेदारी खुद ले ली थी, इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति तक नहीं ली गई। गांव वालों ने उन्हीं पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

    ये भी पढ़ेंः एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंपः कोतवाल लाइन हाजिर, दारोगा निलंबित

    ये भी पढ़ेंः 'लखपति' की ठेल से फ्री का खरबूजा खाया... SP नीरज कुमार जादौन की कड़ी कार्रवाई, जांच के बाद दो पुलिसवाले सस्पेंड