विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार के डंक ने चार और जिंदगी निगल लीं

By JagranEdited By:
Published: Fri, 31 Aug 2018 12:33 AM (IST)

जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। चार और लोगों की जान चली गई।

बुखार के डंक ने चार और जिंदगी निगल लीं
बुखार के डंक ने चार और जिंदगी निगल लीं

दातागंज : जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार रात से गुरुवार तक पांच लोगों की बुखार आने से मौत हो गई। इनमें दो किशोरियां भी शामिल हैं।

समरेर ब्लाक के गांव हासीगंज निवासी 60 वर्षीय रामलाल चार दिन से बुखार से ग्रसित थे। परिजन उनका निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। इसके अलावा सुल्तान के नौ वर्षीय पुत्र सलीम की तेज बुखार से मौत हुई है। गांव के संदीप को तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसे बरेली ले गए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली रेफर किया गया है। गांव के ही पूर्व प्रधान सतीश मिश्रा, धनपाल, वीरू, चंद्रपाल, विनोद, गंगा प्रसाद, जफर अली, नफर अली, गोपाल,व सावित्री समेत दर्जनों ग्रामीण बुखार से तप रहे हैं। गांव में दो मौत के बाद भी यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी है। संसू, सिलहरी : ब्लॉक जगत क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी योगेंद्र पटेल की 12 वर्षीय पुत्री अपूर्व पटेल को बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार रात उसे एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया जबकि उस गांव में दर्जनभर से अधिक लोग बुखार की चपेट में आने से बीमार पड़े हुए हैं गांव में स्वास्थ्य विभाग की की नहीं पहुंच रही है बीमार पड़े लोग मजबूरन झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं। इधर, थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम कौर निवासी राजपाल की चार वर्षीय पुत्री निशा को कई दिनों से बुखार आ रहा था निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रही थी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई गांव में दो दर्जन से लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची दिनों दिन बुखार की चपेट में मौत होने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम खानापूरी करके यहां से चली गई।