विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार ने फिर किशोरी समेत दो लोगों को निगला

By JagranEdited By:
Published: Thu, 27 Sep 2018 01:18 AM (IST)

जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं पा रहा है। मंगलवार से बुधवार तक दो लोगों की बुखार से मौत हो गई।

बुखार ने फिर किशोरी समेत दो लोगों को निगला
बुखार ने फिर किशोरी समेत दो लोगों को निगला

बदायूं : जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं पा रहा है। मंगलवार से बुधवार तक दो लोगों की बुखार से मौत हो गई है। वहीं सैकड़ों लोग बीमार हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों का कहना है कि बुखार अब अंतिम चरण में है और काफी हद तक काबू पाया जा चुका है।

संसू, आसफपुर : ब्लाक क्षेत्र के गांव दुंदपुर निवासी लियाकत की 14 साल की बेटी मताशा दो दिन से बुखार से ग्रसित थी। परिजन निजी डॉक्टर से उसका इलाज करा रहे थे। जबकि मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

संसू, कुंवरगांव : कस्बा के वार्ड संख्या नौ निवासी रतिराम उर्फ मुखिया की बुधवार दोपहर बुखार से मौत हो गई। वह दो दिन से बुखार में थे। इलाके में दर्जनों लोग बुखार से ग्रसित हैं। औषधि विभाग की टीम की छापेमारी, कई पकड़े

संसू, सिलहरी : थाना मूसाझाग इलाके के गांव मौसमपुर में बरेली से आई औषधि विभाग की टीम ने छापामारी की। बदायूं ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत यादव समेत कई अधिकारी टीम में शामिल थे। टीम को देख कई झोलाछापों के अलावा पैथोलॉजी लैब संचालक दुकानें बंद करके फरार हो गए। वहीं टीम ने एक मेडिकल अवैध तरीके से चलता हुआ पकड़ा। वहां मिली दवा सील कर दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि रोहित पटेल नाम का मेडिकल का लाइसेंस अलग-अलग मेडीकलों पर लगा पाया गया है। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर बरेली उर्मिला वर्मा, विवेक कुमार ¨सह, देश बन्धु, बबीता गांधी समेत उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एलके वर्मा आदि शामिल थे। इसके अलावा बिनावर रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी के दौरान एक युवक वहां से भागने लगा। जिसे पकड़ लिया गया है।ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मौसमपुर में मेडिकल पर शानू नाम का युवक बिना लाइसेंस के संचालन करते हुए पकड़ा गया। वहां से एक्सपायरी की दवा व इंजेक्शन भी मिले हैं। छापामारी जारी रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। झोलाछापों की दुकानें खुलीं

संसू, आसफपुर : इलाके में झोलाछापों की कई दुकानें खुल गई हैं। गांव भूड़ बिसौली, लक्ष्मीपुर व सुरैनी समेत आधा दर्जन इलाकों में ये झोलाछाप मरीजों को इलाज के नाम पर लूट रहे हैं। ऐसे में मरीजों की जान खतरे में है। गांव वालों ने बताया कि स्वास्थ्य महकमे की मिलीभगत से यह काम चल रहा है। राजू , मोहन, कुलदीप, राकेश, आनंद, प्रेमपाल व वीरपाल आदि ने डीएम से इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।