यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार ने फिर ली बच्चे समेत पांच की जान
जिले में बुखार से हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच और लोगों की मौत हो गई।

बदायूं : जिले में बुखार से हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दहगवां और कुंवरगांव क्षेत्र में पांच और लोगों की मौत हो गई। दहगवां क्षेत्र में एक बच्चे समेत तीन लोगों को बुखार ने निगल लिया। मुजरिया और दातागंज क्षेत्र के गांव में भी एक-एक लोग की मौत हुई है। लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी जागा है। जिला मलेरिया अधिकारी वीके शर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने दातागंज के भटौली, समरेर के कैल्हाई, म्याऊं के लभारी गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बीमारों को दवाएं बांटी।
दहगवां: जानलेवा बने बुखार ने जगत व सलारपुर के साथ अब दहगवां ब्लाक को भी चपेट में ले लिया है। यहां रहने वाले एक ही गांव के तीन लोगों की मंगलवार को बुखार के चलते मौत हुई है। इलाके के गांव समसपुर कूबरी निवासी इंद्रपाल की 35 वर्षीय पत्नी संतोषी तीन दिन से बुखार से ग्रसित थीं। 45 वर्षीय सुखराम व मुरारी को आठ साल के धेवते की भी मौत सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई है। इनके अलावा मोहरश्री, रामपाल, चन्द्रवती, ओमवती पत्नी चोब¨सह, अनीता, रामनरेश व जीतू के अलावा रामबेटी, स्वाती, भुवनेश कुमारी, कविता, अंजली, अंकित, पंकज, अंशु, रोशनी समेत कई लोग बुखार से ग्रसित हैं। मुजरिया : ब्लाक सहसवान के गांव लहरा असदुल्लापुर में 23 वर्षीय रहीब की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वह कई दिनों से बुखार से ग्रसित था। गांव मे दर्जन भर से अधिक लोग बुखार से पीडित हैं। सिलहरी : मुड़सेना गांव निवासी 40 वर्षीय ओमपाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसका उपचार भी कराया जा रहा था, लेकिन मंगलवार शाम मौत हो गई। पेटदर्द होने से किशोर की मौत
संसू, कुंवरगांव : सालारपुर ब्लाक के ग्राम औरंगाबाद खालसा निवासी झम्मन का 14 साल का बेटा चंद्रप्रकाश के पेट में सोमवार को दर्द उठा था। परिजन उसे बदायूं ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
टीम ने बांटीं दवाएं, मच्छरदानी प्रयोग पर जोर
संसू, सैदपुर : मंगलवार को गांव शेरंदाजपुर, में पीएचसी की टीम ने पहुंचकर बुखार से ग्रसित मरीजों को दवाएं बांटीं। साथ ही उनका ब्लड सैंपल भी लिया गया है। टीम में डॉक्टर राजीव वाष्र्णेय, पूनम, अतूल कुमार, युवराज, •ोबा कमाल, शेलेंद्र, आदि शामिल थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फिरासत हुसैन अंसारी ने गांव में जाकर स्वास्थ्य शिविर में मौजूद लोगों को घर के साफ सफाई के साथ आसपास जलभराव खत्म करने मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी।
