यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से दो की मौत, पांच में डेंगू की पुष्टि
जिले में फैला बुखार बारिश खत्म होने के बाद भी नहीं थम रहा है। दो और मरीजों की मौत हो गई।

बदायूं : जिले में फैला बुखार बारिश खत्म होने के बाद भी नहीं थम रहा है। शुक्रवार से शनिवार तक दो लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। गनीमत है कि जिला अस्पताल में अब ओवरलो¨डग खत्म हो गई है। हालांकि मरीजों के आने और भर्ती होने का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं अस्पताल परिसर में गंदगी और जलभराव अभी भी बरकरार है, जिनमें लार्वा और मच्छर पनप रहे हैं। वहीं पिछले तीन दिन में पांच लोगों में डेंगू की भी पुष्टि हो चुकी है।
संसू, कुंवरगांव : कस्बा निवासी सुखपाल मौर्य की 50 वर्षीय पत्नी नत्थो देवी की शुक्रवार रात बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। नत्थो को तीन दिन से बुखार आ रहा था और हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें बरेली भर्ती कराया था।
संसू, आसफपुर : ब्लाक क्षेत्र के गांव करलावाला में कालीचरन की शुक्रवार सुबह बुखार से मौत हुई है। वह गांव का चौकीदार था। इसी गांव में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार से ग्रसित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। वहीं गांव डगरी .डरैला ,दुन्दपुर , आसफपुर ,मीरपुर में भी बुखार का प्रकोप है।
सीएचसी पर मरीजों की भरमार
- संसू दहगवां : सीएचसी पर रोजाना पांच सौ से अधिक मरीज बुखार की दवा लेने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बिजली न होने और मरीजों की भरमार होने के कारण उमस से लोग परेशान हैं। जसवंत राणा, अर¨वद गुप्ता, जयपाल, मुकेश व मनोज आदि ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
